– मुख्यमंत्री समृध्द पंचायत राज अभियान का शुभारंभ
ब्यूरो। गड़चिरोली.मुख्यमंत्री समृध्द पंचायत राज अभियान में गांव के सभी नागरिक शामिल होकर अधिक से अधिक जनसहभाग और श्रमदान से गांव का विकास करें। ग्राम पंचायत अभियान के सभी घटकों पर प्रभावी कार्य कर बुनियादी सुविधाओं का विकास कर गांव को सुशासित करें, ऐसा आह्वान जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने किया है। ‘मुख्यमंत्री समृध्द पंचायत राज’ अभियान का जिलास्तरीय शुभारंभ ग्रामपंचायत दिभना में ऑनलाईन तरीके से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों व्हर्च्युअल पध्दति से किया गया। इस समय वे बोल रहे थे। मंचपर पर सांसद डा.नामदेव किरसान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे प्रमुखता से उपस्थित थे। इस समय सहपालकमंत्री एड.आशिष जयस्वाल ने ऑनलाईन तरीके से अभियान को बधाई देकर राज्य के ग्रामपंचायत को सर्वाधिक वित्तीय लाभ देने वाला यह अभियान होने की बात कहीं। इस समय सांसद डा.किरसान ने कहां कि, महात्मा गांधी की संकल्पना से साकार किए गए स्वच्छ भारत अभियान, लोकसहभाग व श्रमदान की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान से गांव का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है, ऐसी बात कहीं। मार्गदर्शन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने इस अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी घटकों तक पहुंचाने का महत्व बताया है। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति के तहसील व्यवस्थापक प्रकाश कुनघाडकर ने किया। आभार ग्रामपंचायत अधिकारी वासंती देशमुख ने माना। इस समय सरपंच रमेश गुरनुले, उपविभागीय अधिकारी रणजीत यादव, तहसीलदार शुभम पाटील, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज भोयर, गुटविकास अधिकारी अनिकेत पाटील, जिला स्वास्थ्य अधिकारी अमित सालवे, सहायक गुटविकास अधिकारी लिलाधर बेडके, ग्रामपंचायत सदस्य, विवादमुक्त समिति के पदाधिकारी, महिला बचत गुट प्रतिनिधि, जिप स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व गांव के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री समृध्द पंचायत राज अभियान में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले ग्रामपंचायत को प्रोत्साहन पर पुरस्कार वितरित किया जानेवाला है। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर प्रथम क्रमांक के लिए 15 लाख, द्वितिय 12 लाख, तृतीय 8 लाख, जिलास्तर के लिए प्रथम 50 लाख, द्वितिय 30 लाख, तृतीय 20 लाख, विभागस्तर पर प्रथम क्रमांक 1 करोड़, द्वितिय 80 लाख, तृतीय 60 लाख रुपये पुरस्कार रखा गया है। वहीं राज्यस्तर पर प्रथम क्रमांक 5 करोड़, द्वितिय 3 करोड़ व तृतीय 2 करोड़ पुरस्कार रखा गया है।

